पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल का वितरण

Published at :17 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल का वितरण

पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल का वितरण जमुई . जिले के बरहट प्रखंड के गुगुलडीह गांव में स्व.राजकुमार-पुष्प सौरभ की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शक्त,विकलांग व नि:सहाय लोगों के बीच एडीएम चौधरी अनंत नारायण के द्वारा कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण से पूर्व उपस्थित लोगों द्वारा […]

विज्ञापन

पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल का वितरण जमुई . जिले के बरहट प्रखंड के गुगुलडीह गांव में स्व.राजकुमार-पुष्प सौरभ की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शक्त,विकलांग व नि:सहाय लोगों के बीच एडीएम चौधरी अनंत नारायण के द्वारा कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण से पूर्व उपस्थित लोगों द्वारा राजकुमार-पुष्प सौरभ के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजकुमार-पुष्प सौरभ समिति के संस्थापक डा. गिरिशचंद्र वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णरूपेण मानवीय संवेदना से जुड़ा हुआ है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति में यह संवेदना होनी चाहिए कि वह गरीबों की यथा संभव सेवा कर सके.मौके पर मुख्य संरक्षक डा.सुनील केशरी,सह सचिव डा.नूतन कुमारी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष प्रसाद सिंह,प्रो.अनिल कुमार सिन्हा,रामस्वरूप रावत,अशोक चौरसिया,विजय मंडल,बलराम सिंह,मृत्युंजय कुमार पांडेय,नवीन पांडेय,निरंजन सिन्हा,डा.श्याम मोहन सिंह,पंकज सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन