पल्स पोलियो अभियान शत प्रतिशत सफल हो : सिविल सर्जन

Published at :17 Jan 2016 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान शत प्रतिशत सफल हो : सिविल सर्जन

पल्स पोलियो अभियान शत प्रतिशत सफल हो : सिविल सर्जनप्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को जिला सदर अस्पताल में डब्ल्यूएचओ द्वारा संचालित पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन राज किशोर सिंह ने बच्चों को पल्स पोलियो का ड्रॉप पिला कर किया. यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा. इसमें संभावित दो लाख 10 हजार 497 बच्चों […]

विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान शत प्रतिशत सफल हो : सिविल सर्जनप्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को जिला सदर अस्पताल में डब्ल्यूएचओ द्वारा संचालित पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन राज किशोर सिंह ने बच्चों को पल्स पोलियो का ड्रॉप पिला कर किया. यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा. इसमें संभावित दो लाख 10 हजार 497 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है. इस मौके पर श्री सिंह ने पल्स पोलियो रोग के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी व कहा कि दो बूंद पल्स पोलियो की दवा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे. यह अभियान को जिले में सत प्रतिशत सफल बनावे. वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ वीके मिश्रा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में हाउस टू हाउस बच्चों को ड्रॉप देने के लिए 418 टीम गठित की गयी है. यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा. इस मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक मुकेश कुमार, डीपीएम मो खालीद, प्रबंधक भारती सहित सभी चिकित्सक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन