चापाकल मरम्मती की मांग

चापाकल मरम्मती की मांग चकाई. प्रखंड क्षेत्र स्थित नगड़ी गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करवाने की मांग की है. उक्त गांव के मुस्लिम टोला के मो फिरोज, इस्लाम अली, जब्बार अंसारी, बबलू अली, मो मुस्तफा, मो मकबूल, जदयू कार्यकर्ता गुलाम रब्बानी, मो हनीफ आदि ने बताया कि गांव […]
चापाकल मरम्मती की मांग चकाई. प्रखंड क्षेत्र स्थित नगड़ी गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त करवाने की मांग की है. उक्त गांव के मुस्लिम टोला के मो फिरोज, इस्लाम अली, जब्बार अंसारी, बबलू अली, मो मुस्तफा, मो मकबूल, जदयू कार्यकर्ता गुलाम रब्बानी, मो हनीफ आदि ने बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थल पर जो चापाकल है वह खराब है. जिससे हमलोगों को पेयजल आदि के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि इसे लेकर पंचायत के मुखिया से भी आग्रह किया गया है, लेकिन पंचायत के मुखिया द्वारा फंड नहीं रहने की बात कह कर चापाकल दुरुस्त करवाने से इंकार किया जा रहा है़ उक्त गांव के लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसे लेकर आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










