Lakhisarai,चाकू से गोदकर हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

चाकू से गोदकर हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने धर दबोचा
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट,
लखीसराय श. टाउन थाना की पुलिस ने चाकू से गोदकर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को प्राथमिकी के एक घंटे बाद ही धर दबोचा. बताया जा रहा है कि आरोपी सह गढ़ी बिशनपुर निवासी विद्यानंद सागर उर्फ सरदार अपने आवास से कुछ दूर एक झाड़ी में छुपा हुआ था. पुलिस ने बड़े ही मशक्कत के साथ उसे धर दबोचा.इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को आरोपी द्वारा डराया धमकाया जा रहा था, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को अपने ही एक ग्रामीण को जान से मारने की नीयत से चाकू से पूरे शरीर को गोद दिया था. सुबह में उन्हें प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घायल के द्वारा आवेदन दिया गया. इसके बाद प्राथमिकी की दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज करने की एक घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










