गरम कपड़ों की बक्रिी में आयी तेजी

गरम कपड़ों की बिक्री में आयी तेजी फोटो : 7(गरम कपड़ों की खरीदारी करते लोग) जमुई . ठंड का प्रकोप तेज होने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री में अचानक तेजी आ गयी है और बाजार स्थित स्थायी व अस्थायी दुकानों में खरीदारों की काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग दुकानों पर खड़े होकर […]
गरम कपड़ों की बिक्री में आयी तेजी फोटो : 7(गरम कपड़ों की खरीदारी करते लोग) जमुई . ठंड का प्रकोप तेज होने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री में अचानक तेजी आ गयी है और बाजार स्थित स्थायी व अस्थायी दुकानों में खरीदारों की काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग दुकानों पर खड़े होकर अपने जरूरत व जेब के हिसाब से खरीदारी करते देखे जा रहे है. बाजार में ब्रांडेड व सामान्य कपड़ों की बिक्री अनवरत जारी है. हाफ स्वेटर 400 से 1200, फुल स्वेटर 500 से 1500, हाफ जैकेट 1000 से 2000, फुल जैकेट 1500 से 4000, लेडिज हाफ स्वेटर 500 से 1500,लेडिज फुल स्वेटर 1000 से 3000 रुपये प्रति पीस की दर से बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध है. वहीं टोपी 100 से 400 रुपये,मौजा 50-150 रुपये, दस्ताना 50 से 200 रुपये, इनर 250 से 600 रुपये और मफ लर 150 से 500 रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. गरम कपड़ों की विक्रेताओं की माने तो महंगाई की बजह से गरम कपड़ों की बिक्री में थोड़ी बहुत कमी जरूर आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










