प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव

प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव फोटो : 7 नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत करते राजद कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर सोमवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से पुन: राजकुमार यादव को ही प्रखंड राजद अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला राजद के […]

विज्ञापन

प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव फोटो : 7 नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत करते राजद कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर सोमवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से पुन: राजकुमार यादव को ही प्रखंड राजद अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर मुख्य निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदेव यादव,सहायक निर्वाची पदाधिकारी गीता बिंद,शिवशंकर उपस्थित थे. चुनाव के दौरान पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता द्वारा पुन: राजकुमार यादव के समर्थन में आस्था व्यक्त करने के उपरांत मुख्य निर्वाची पदाधिकारी रामदेव यादव ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए राजकुमार यादव के नामों की घोषणा किया. तभी वहां सभी राजद समर्थकों ने बारी-बारी से अपने प्रखंड अध्यक्ष को माला पहना कर शुभकामना दिया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि आप सबों ने जिस निष्ठाभाव से दोबारा मुझे इस पद पर आसीन किया है, उसी निष्ठा के साथ आप सबों की सेवा करूंगा तथा संगठन को मजबूत करने का प्रयास करूंगा. इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष राम अवतार पासवान,मुखिया सुनील यादव,सुरेश पासवान, उपेंद्र यादव, काला मुखिया सुनील कुमार यादव, टुन्नी यादव, पैक्स अध्यक्ष मटिया मुकेश यादव,मुकेश यादव, दीपू साह, विपिन साह के अलावे सभी पंचायत अध्यक्ष व दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन