बाल श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाल श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक

बाल श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत स्थित पंचमंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय बाल श्रमिक कर्मचारी संघ के सदस्यों की एक बैठक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में विगत कई वर्षों से चले आ रहे बाल श्रमिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया़ […]

विज्ञापन

बाल श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत स्थित पंचमंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय बाल श्रमिक कर्मचारी संघ के सदस्यों की एक बैठक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में विगत कई वर्षों से चले आ रहे बाल श्रमिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया़ इस मौके पर श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष आमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण श्रमिकों की स्थिति बद-से-बदतर हो गयी है. कई महीनों से हम बाल श्रमिक शिक्षकों के मानदेय का भी भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है़ जिससे हम बाल श्रमिक कर्मचारियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है़ उन्होंने उपस्थित सदस्यों को एकजुट हो अपनी समस्याओं के निपटारे हेतु श्रम संसाधन मंत्री से मिल अपनी समस्याओं से अवगत करने की बात कहा. साथ ही कहा कि सेवा नियमितीकरण,सरकारी कर्मी का दर्जा,बकाये मानदेय भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर सूत्री मांग पत्र श्रम संसाधन मंत्री को समर्पित करेंगें. इस दौरन सभी साथी की उपस्थिति आवश्यक है.बैठक में बाल श्रमिक शिक्षक कर्मचारी संघ के जिला सचिव रंजन कुमार, जिला महांमंत्री फैजल अहमद ने भी अपने बातों को रखा़ मौके पर बाल श्रमिक शिक्षक संघ के मनोज तांती, महेश यादव, बिना कुमारी, सुरेंद्र तिवारी के अलावे कई सदस्य गण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन