रेलवे बुकिंग कार्यालय में ताला तोड़ कर चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2015 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार की देर रात जमालपुर-किऊल रेलखंड के रामपुर गांव के समीप शहीद नीरज हॉल्ट के बुकिंग कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने बैट्री, टिकट व साइकिल की चोरी कर ली. मामले को लेकर रेल कर्मचारी राजीव कुमार ने रेल थाना को घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दो युवक के ऊपर […]
विज्ञापन
लखीसराय : शनिवार की देर रात जमालपुर-किऊल रेलखंड के रामपुर गांव के समीप शहीद नीरज हॉल्ट के बुकिंग कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने बैट्री, टिकट व साइकिल की चोरी कर ली.
मामले को लेकर रेल कर्मचारी राजीव कुमार ने रेल थाना को घटना की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दो युवक के ऊपर संदेह है जिसका नाम जीआरपी व आरपीएफ थाना में दिया गया है. इधर रेल पुलिस द्वारा हाॅल्ट आकर मामले की जानकारी भी ली गयी.
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अहले सुबह बुकिंग कार्यालय पहुंच कर मामले की जानकारी लेने लगे लेकिन कर्मी के द्वारा जमालपुर से रेल पुलिस के आने के बाद ही अंदर जाने को कह रोक कर रखा. इस संबंध में जमालपुर जीआरपी थानाध्यक्ष कृपासागर ने बताया कि हॉल्ट जिला पुलिस के अंदर आता है जिस कारण कर्मी को वहीं आवेदन देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










