बकाया पैसा मांगने पर कुदाल से किया घायल

बकाया पैसा मांगने पर कुदाल से किया घायल झाझा. थाना क्षेत्र के तारकुरा निवासी रशीद अंसारी ने रविवार को थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है.आवेदक श्री अंसारी ने बताया कि बीते 26 दिसम्बर को गांव के ही किताबुद्दीन अंसारी,कमरुल अंसारी एवं उल्कान अंसारी के घर अपना बकाया पैसा की मांग करने गया […]
बकाया पैसा मांगने पर कुदाल से किया घायल झाझा. थाना क्षेत्र के तारकुरा निवासी रशीद अंसारी ने रविवार को थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है.आवेदक श्री अंसारी ने बताया कि बीते 26 दिसम्बर को गांव के ही किताबुद्दीन अंसारी,कमरुल अंसारी एवं उल्कान अंसारी के घर अपना बकाया पैसा की मांग करने गया था.तभी उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मेरे उपर कुदाल से प्रहार कर दिया. जिससे में घायल हो गया.जिससे मेरा सिर फट गया और इलाज हेतु ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल लाया गया.इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष दूबे देवगुरु ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










