मंदिर परिसर के पेड़ में लगी आग

Published at :27 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर परिसर के पेड़ में लगी आग

मंदिर परिसर के पेड़ में लगी आग फोटो : 13(कटहल का पेड़ जिसमें आग पकड़ी थी.सोनो. प्रखंड के बटिया बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में शनिवार की शाम लगे एक बहुत पुराने कटहल की पेड़ से आग की लपटें उठता देख कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी़ मंदिर परिसर में होने के कारण […]

विज्ञापन

मंदिर परिसर के पेड़ में लगी आग फोटो : 13(कटहल का पेड़ जिसमें आग पकड़ी थी.सोनो. प्रखंड के बटिया बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में शनिवार की शाम लगे एक बहुत पुराने कटहल की पेड़ से आग की लपटें उठता देख कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी़ मंदिर परिसर में होने के कारण लोग वर्षों से उस पेड़ की पूजा करते आ रहे है. आस्था के प्रतीक इस पेड़ की तना में बने बड़े से खोंडर से अचानक आग उठने लगी थी़ आनन फानन में ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लोगो की आस्था का प्रतीक उस धार्मिक पेड़ को जलने से बचा लिया़ माना जा रहा है कि शनिवार की शाम किसी भक्त ने संध्या पूजा के दौरान पेड़ के तना में अगरबत्ती या दीपक रखा होगा, जिससे धीरे-धीरे आग पकड़ गयी़ समय रहते आग पर काबू पाने व पेड़ को सुरक्षित बचा लेने से लोगों ने राहत की सांस लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन