पिटाई कर 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीना

पिटाई कर 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीना सूर्यगढ़ा. प्रखंड के समीपवर्ती शाम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही निवासी स्व भोला सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह द्वारा निजी जमीन में सड़क निर्माण के लिये मिट्टी काटे जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हथियार का भय दिखा कर उसकी पिटाई कर दी व उसके […]
पिटाई कर 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीना सूर्यगढ़ा. प्रखंड के समीपवर्ती शाम्हो थाना क्षेत्र के सरलाही निवासी स्व भोला सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह द्वारा निजी जमीन में सड़क निर्माण के लिये मिट्टी काटे जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हथियार का भय दिखा कर उसकी पिटाई कर दी व उसके पास से 20 हजार रुपये नकद व मोबाइल छीन लिये. घटना को लेकर नंदकिशोर सिंह के लिखित बयान पर शाम्हो थाना में क्षेत्रीय जिला परिषद सदस्य रामनंदनी देवी के पति सुरेंद्र सिंह उर्फ सुरेंद्र सेठ के अलावे सरलाही निवासी अजय सिंह के पुत्र विट्टू कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










