अंतिम लीग मैच में लखीसराय ने मुंगेर को 34 रन से हराया

अंतिम लीग मैच में लखीसराय ने मुंगेर को 34 रन से हरायाप्रतिनिधि, लखीसरायकेआरके मैदान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच शिव दुर्गा स्पोर्टिंग कल्ब लखीसराय व एमसीसी मुंगेर के बीच खेला गया. इसमें लखीसराय ने मुंगेर को 34 रनों से पराजित कर अगले मैच में जगह बना ली. लखीसराय की […]
अंतिम लीग मैच में लखीसराय ने मुंगेर को 34 रन से हरायाप्रतिनिधि, लखीसरायकेआरके मैदान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच शिव दुर्गा स्पोर्टिंग कल्ब लखीसराय व एमसीसी मुंगेर के बीच खेला गया. इसमें लखीसराय ने मुंगेर को 34 रनों से पराजित कर अगले मैच में जगह बना ली. लखीसराय की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 ओवर में छह विकेट खोते हुए 202 रन बनाया. इसमें लाल ने 23 गेंद में 56 रन, मोनू ने 27 गेंद में 38 रन, रोहित ने 21 गेंद में 38 रन, सुग्गन ने 30 गेंद में 30 रन का योगदान दिया. बाॅलिंग करते हुए मुंगेर की टीम के लालू ने चार ओवर में 36 रन देते हुए तीन विकेट चटकाये, शब्बीर व रिंकु आलम ने एक-एक विकेट चटकाये. जवाब में उतरी मुंगेर की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना पायी. इसमें प्रदीप ने 30 गेंद में 58 रन, रोहित 19 गेंद में 23 रन का योगदान दिया. वही गेंदबाजी करते हुए लखीसराय की टीम के अभिषेक ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट, बिनोद, सुग्गन व दीपक ने एक-एक विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लखीसराय टीम के अभिषेक को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










