सिविक एक्शन प्लान के तहत सामग्री का वितरण

Published at :22 Dec 2015 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
सिविक एक्शन प्लान के तहत सामग्री का वितरण

सिविक एक्शन प्लान के तहत सामग्री का वितरण लक्ष्मीपुर : भीमबांध जंगल स्थित सीआरपीएफ 151 बटालियन के द्वारा आसपास के ग्रामीणों के बीच सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर कमांडेंट पी प्रदीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ सिर्फ सुरक्षा ही,बल्कि ग्रामीणों की प्रत्येक जरूरत समझ कर उन्हें हर […]

विज्ञापन

सिविक एक्शन प्लान के तहत सामग्री का वितरण लक्ष्मीपुर : भीमबांध जंगल स्थित सीआरपीएफ 151 बटालियन के द्वारा आसपास के ग्रामीणों के बीच सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर कमांडेंट पी प्रदीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ सिर्फ सुरक्षा ही,बल्कि ग्रामीणों की प्रत्येक जरूरत समझ कर उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करती है. उन्होंने कहा कि भीमबांध,नारकोल,चोरमारा,गुरमाहा,सोनरवा,चौकियां,तेतरिया आदि दर्जनों गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल,साड़ी,खाना बनाने का बर्तन,सिलाई मशीन,सिन्टैक्स,सोलर लैम्प,खेलकूद की सामग्री आदि का वितरण किया गया. मौके पर ग्रामीणों के बीच भोजन का वितरण किया गया और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन