माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना

Published at :22 Dec 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना

माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना जमुई. माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को स्थानीय कचहरी चौक पर धरना दिया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिव रामलखन सिंह ने कहा कि किसानों के धान क्रय में यथाशीघ्र लापरवाही को दूर किया जाय और […]

विज्ञापन

माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना जमुई. माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को स्थानीय कचहरी चौक पर धरना दिया. इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिव रामलखन सिंह ने कहा कि किसानों के धान क्रय में यथाशीघ्र लापरवाही को दूर किया जाय और धान क्रय केंद्र खोलने की व्यवस्था की जाय. मनरेगा में ठीकेदारी और लूट-खसोट पर रोक लगायी जाय. उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली को व्यापक बना कर एपीएल और बीपीएल की सीमा हटा कर इसका लाभ सबों को दिलाने के लिए निर्धारण किया जाय. किसानों को सस्ते दर पर खाद्य,बीज व डीजल अनुदान शीघ्र मुहैया कराया जाय. इंदिरा आवास में कटौती व वितरण में मनमानी तथा दाखिल खारिज में रिश्वतखोरी को बंद किया जाय. माकपा के वरिष्ठ सदस्य उमाकांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिजली बिल की गड़बड़ी एक महामारी का रूप लेती जा रही है. इस पर अविलंब रोक लगायी जाय और किसानों को रबी फसल के पटवन हेतु सिंचाई की व्यवस्था की जाय. धरना के अंत में माकपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.इस अवसर पर रामरूप तुरी,नागेश्वर प्रसाद,मकेश्वर यादव समेत दर्जनों माकपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन