कार्यशाला सह प्रशक्षिण कार्यक्रम आयोजित

Published at :21 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला सह प्रशक्षिण कार्यक्रम आयोजित

कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितफोटो संख्या:10चित्र परिचय- प्रशिक्षण में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद मिस्त्री व अन्यप्रतिनिधि, चाननप्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इटौन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय आइपीपीइ कार्यशाला सह बीपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें इंदिरा आवास सहायक, वरीय प्रेरक, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, जीविका(सीएम) आदि ने भागीदारी निभायी. मौके पर कार्यक्रम […]

विज्ञापन

कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितफोटो संख्या:10चित्र परिचय- प्रशिक्षण में कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद मिस्त्री व अन्यप्रतिनिधि, चाननप्रखंड के प्राथमिक विद्यालय इटौन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय आइपीपीइ कार्यशाला सह बीपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें इंदिरा आवास सहायक, वरीय प्रेरक, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, जीविका(सीएम) आदि ने भागीदारी निभायी. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद मिस्त्री ने कहा कि लोगों की जरूरतों और प्राथमिकता को सही मायने में परिलक्षित करने के लिये यह योजना बनाने में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, कमजोर वर्गों की जरूरत पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम के लिये मांग का सही आकलन करना, चिह्नित किये गये कार्यों के तहत कमजोर और गरीब वर्ग की अजीविका के लिये उपजाऊ परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित करना, गरीबों में कमी और स्थानीय विकास के लिये एक एकीकृत योजना तैयार करने के लिये संस्थानों के रूप में ग्राम पंचायतों के कार्य करने के लिये क्षमतावर्धन किया जाना सहित अन्य जानकारी दी गयी है. इस अवसर पर गुरूदेव बीएमपी जीविका के एसी ओमप्रकाश, जेइ पप्पु कुमार, पीटीए विजय कुमार, रंजीत कुमार, रासपति महतो, महेश कुमार, धीरेंद्र कुमार सहित कइ लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन