बच्चे देश के भवष्यि, जवानों पर है सुरक्षा की जम्मिेदारी

बच्चे देश के भविष्य, जवानों पर है सुरक्षा की जिम्मेदारी फोटो : 8 बच्चों के साथ मौजूद सिकंदरा विधायक बंटी चौधरी व अन्य लोग. प्रतिनिधि, खैरा युवा देश के भविष्य है इनके कंधे पर समाज के निर्माण की जिम्मेदारी है. युवाओं में कर्तव्य निष्ठा व समाज के प्रति जागरुकता आने से समाज का निश्चित रुप […]
बच्चे देश के भविष्य, जवानों पर है सुरक्षा की जिम्मेदारी फोटो : 8 बच्चों के साथ मौजूद सिकंदरा विधायक बंटी चौधरी व अन्य लोग. प्रतिनिधि, खैरा युवा देश के भविष्य है इनके कंधे पर समाज के निर्माण की जिम्मेदारी है. युवाओं में कर्तव्य निष्ठा व समाज के प्रति जागरुकता आने से समाज का निश्चित रुप से विकास किया जा सकता है. युवाओं ऐसी भावना जागृत कराने तथा सीमा सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा अनुशासन के साथ किये जा कहे कार्यों को नजदीक से दिखाने को लेकर यहां के बीस युवाओं को दिल्ली ले जाया जा रहा है. उक्त बाते छठी वाहिनी सशक्त सीमा बल के कमांडेड एम एस यादव ने सोमवार को अपनी कंपनी के 52 वां स्थापना दिवस के मौके पर 20 युवा वर्ग जत्था को दिल्ली रवाना करने के दौरान कहा. उन्होंने कहा कि मेरी कंपनी छठी वाहिनी नक्सलवाद और आतंकवाद के विरूद्ध ऑपरेशन के अलावे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के उत्थान के लिए भी कार्य करती है. कम्पनी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को उभारने के लिए भी खेलकूद सामग्री का वितरण सी समय-समय पर करती है. इस मौके पर उपस्थित सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग पर ही देश का जिम्मेदारी है. ऐसे कार्यक्रम से युवा वर्ग में खुशी होती है. छठी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम सराहनीय हैं. इसके उपरांत कमांडेट एम एस यादव,विधायक बंटी चौधरी ने दिल्ली जा रहे जिला के जमुई,सिमुलतला,चरकापत्थर आदि जगहों के युवा टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर डिप्टी कमांडेट आरके राजेश्वरी,मेडिकल डिप्टी कमांडेट आरआर अंसारी,गौतम कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










