मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का हुआ आयोजन

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का हुआ आयोजन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का हुआ आयोजन फोटो : 9(मृदा कार्ड का वितरण करते जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार व अन्य) 9ए(मृदा कार्ड का वितरण करते मृदा संरक्षण विभाग के उपनिदेशक अविनाश कुमार व अन्य) प्रतिनिधि, जमुई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार की देखरेख में 230 किसानों […]

विज्ञापन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का हुआ आयोजन फोटो : 9(मृदा कार्ड का वितरण करते जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार व अन्य) 9ए(मृदा कार्ड का वितरण करते मृदा संरक्षण विभाग के उपनिदेशक अविनाश कुमार व अन्य) प्रतिनिधि, जमुई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार की देखरेख में 230 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण शिविर लगा कर किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि पूरे जिले में लगभग 3000 किसानों से रबी और खरीफ फसल के समय मिट्टी का नमूना लिया जायेगा और 10 हजार किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसानों के खेत से मिट्टी लेकर उसकी पीएच, विद्युत चालकता, जैविक कार्बन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस तथा पोटाश की मात्रा की जांच की जाती है और मिट्टी में जो भी तत्व पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. किसानों को उस तत्व का प्रयोग अपने खेतों में नहीं करने की सलाह दी जाती है. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी हारूण रशीद, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, कृषि समन्वयक कौशल किशोर व सिम्मी सिन्हा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मो. जमील अहमद, किसान सलाहकार रवि कुमार, सुधीर कुमार, मुकुल कुमार, विक्रम कुमार, कुमारी वंदना रानी, कुंदन कुमार मौर्य आदि मौजूद थे. झाझा : शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि खेतों की जुताई करने से पहले अपने-अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य करावें ताकि खेतों की खनिज लवण की जानकारी मिल सके एवं उस अनुसार खेतों मैं उर्वरा शक्ति डाल जा सके मृदा स्वस्थ की सार्थकता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजदेव रंजन ने बताया कि मिट्टी की जांच कर लेने से उसके रासायनिक तत्व मालूम हो जातें है़ बताया कि बुआई के पहले मृदा की जांच जरूर करवानी चहिये. मिट्टी प्रखंड कार्यालय अथवा जिला कृषि कार्यालय मलयपुर में कृषक स्वयं भी जाकर जांच करा सकते है़ यह जांच बिल्कुल नि: शुल्क है़ मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार रावत,पंचायत समिति सदस्य ललन कुमार समेत दर्जनों कृषक मौजूद थे़ गिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के किसान भवन में जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार सिन्हा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद व प्रखंड विकास पदाधिकारी विकाश कुमार की देखरेख में मृदा दिवस संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर मनाया गया़ इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कार्यक्रम में भाग लेने आये कृषकों को मृदा संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई़ इस मौके पर मौजूद कृषकों को जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार सिन्हा ने अपने उपजाऊ खेत की मृदा को स्वच्छ व स्वस्थ्य रखने को ले कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी़ वहीं कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद ने मिट्टी को उपजाऊ बनाये रखने के लिए कई जैविक उर्वरकों की जानकारी दी़ वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा की जब खेतों की मीट्टी स्वस्थ्य रहेगी तो खेतों में लगे फसल की उपज की अधिकता भी बढ़ेगी़ इस मौके पर कृषक दयानाथ झा,अभय कुमार सिंह,रमाकांत मिश्रा,विसेश्वर रजक,इंद्रदेव पंडित,सिंघो ठाकुर,शैलेन्द्र मेहता,गोखुल शर्मा,अजित ठाकुर,अशोक शर्मा,नीरज सिंह, गणेश सिंह,शिवेश पांडेय के अलावे दर्जनों कृषक मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन