समाज व देश के विकास के लिए शक्षिा महत्वपूर्ण

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
समाज व देश के विकास के लिए शक्षिा महत्वपूर्ण

समाज व देश के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण सोनो . प्रखंड के केशोफरका पंचायत के ठाकुरअहरा गांव स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को लोक सेवक संस्थान द्वारा शिक्षा जागरूकता शिविर लगाया गया़ मणिकुरा आश्रम के संस्थापक दशरथ यादव उर्फ दशरथ नंद विवेक की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों महिला […]

विज्ञापन

समाज व देश के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण सोनो . प्रखंड के केशोफरका पंचायत के ठाकुरअहरा गांव स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को लोक सेवक संस्थान द्वारा शिक्षा जागरूकता शिविर लगाया गया़ मणिकुरा आश्रम के संस्थापक दशरथ यादव उर्फ दशरथ नंद विवेक की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों महिला व पुरुष के समक्ष शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के सचिव लीलो यादव ने कहा कि परिवार, समाज व देश का विकास तभी संभव है, जब शिक्षा का अलख दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में भी जले. जीवन के सफर में शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए हमें खुद व अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा़ यह तभी संभव होगा जब हम अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे और बच्चों के भविष्य के लिए पूर्णरूपेण जागरूक होना होगा़ दूरस्थ ग्रामीण इलाके के स्कूलों में शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति व अन्य अनियमितता पर अंकुश लगा कर बच्चों को उचित शिक्षा दिलाने के लिए वरीय पदाधिकारियों से मिलने की बात संस्था के सदस्यों ने किया़ मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी, चकाई से पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र यादव, नुनेश्वर साव, विनयनंद विवेक, पूर्व मुखिया सहदेव यादव, मदन यादव, हृदय यादव, किशुन यादव, अरविंद यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन