एनपीआर डाटाबेस अद्यतन को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशक्षिण

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
एनपीआर डाटाबेस अद्यतन को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशक्षिण

एनपीआर डाटाबेस अद्यतन को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण फोटो : 4(प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षक)सोनो . राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( एनपीआर) को अद्यतन करने व इसके डाटा बेस में आधार संख्यांक सहित अन्य आंकड़ों को शामिल करने के लिए प्रखंड के प्रगणकों का एक प्रशिक्षण शिविर शनिवार को स्थानीय किसान भवन में […]

विज्ञापन

एनपीआर डाटाबेस अद्यतन को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण फोटो : 4(प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षक)सोनो . राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( एनपीआर) को अद्यतन करने व इसके डाटा बेस में आधार संख्यांक सहित अन्य आंकड़ों को शामिल करने के लिए प्रखंड के प्रगणकों का एक प्रशिक्षण शिविर शनिवार को स्थानीय किसान भवन में आयोजित किया गया़ कार्यक्रम में उपस्थित अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह ने शिविर में आये प्रगणकों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों का एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाया जा रहा है. इस क्रम में बनाये गये राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के डाटा बेस को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू किया जाना है़ इसमें लोगों के आधार नंबर के अलावे जनसंख्या से संबंधित आंकड़े व बायोमैट्रिक्स शामिल किये जायेंगे़ उन्होंने प्रगणकों को कहा कि आपके ऊ पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है. जिसे आप पूरी निष्ठा के साथ अच्छे ढंग से निभायेंगे़ प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को यह बताया गया कि प्रत्येक घर जाकर कैसे परिवार सदस्यों से संबंधित तमाम आंकड़े लिए जाने है़ मौके पर प्रपत्र को उपलब्ध कराते हुए प्रशिक्षक सोफेंद्र पासवान व सुनील कुमार ने प्रपत्रों के प्रत्येक कलम को भरने के तरीकों को भी बताया़ मुख्य रूप से आधार कार्ड के संख्यांक को भरना सुनिश्चित किया जाना है़ प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों के जिज्ञासा व तकनीक से संबंधित प्रश्नों का श्री पासवान ने बखूबी उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया़ बताते चलें कि गत 5 नवंबर को जिलाधिकारी ने पत्र के माध्यम से तमाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि एक दिसंबर से प्रगणकों को प्रशिक्षण देकर एनपीआर अद्यतन की प्रक्रिया शुरू करवाने के कार्य को सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन