रेफरल अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं

Published at :05 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं

रेफरल अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं चंद्रमंडीह . रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण स्थानीय लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है़ दो दशक पूर्व स्थापित इस अस्पताल में कई जरुरी सेवाओं का घोर अभाव है़ डेढ़ लाख से अधिक की आबादी वाले इस पिछड़े […]

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं चंद्रमंडीह . रेफरल अस्पताल में सुविधाओं का घोर अभाव रहने के कारण स्थानीय लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है़ दो दशक पूर्व स्थापित इस अस्पताल में कई जरुरी सेवाओं का घोर अभाव है़ डेढ़ लाख से अधिक की आबादी वाले इस पिछड़े प्रखंड में अवस्थित रेफरल अस्पताल में पर्याप्त सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है़ बतातें चले कि इस रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के कई पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं. महिला चिकित्सक रहने के बावजूद महिला चिकित्सक के नहीं आने से प्रसव एंव अन्य बीमारियों के इलाज में महिला रोगियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है़ अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन अक्सर किया जाता है. इस अस्पताल में कुल नौ चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं. जिनमें मात्र दो नियमित एवं एक अनुबंधित चिकित्सक ही कार्यरत हैं़ रेफरल अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डा. रमेश प्रसाद ने बताया कि उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है़ साथ ही साथ रिक्त पदों के बारे में जिला कार्यालय को सूचना भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन