31 तक आधार से करायें लिंक नहीं, तो गैस सब्सिडी होगी बंद

Published at :05 Dec 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
31 तक आधार से करायें लिंक नहीं, तो गैस सब्सिडी होगी बंद

लखीसराय : आधार नंबर से लिंक नहीं कराने वाले रसोई गैस उपभोक्ता को एक जनवरी 2016 के बाद सब्सिडी नहीं मिलेगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों तेल कंपनियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है. वहीं उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराने का सुझाव दिया है. फिलहाल उन उपभेक्ताओं को भी सब्सिडी का […]

विज्ञापन

लखीसराय : आधार नंबर से लिंक नहीं कराने वाले रसोई गैस उपभोक्ता को एक जनवरी 2016 के बाद सब्सिडी नहीं मिलेगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीनों तेल कंपनियों को इसके लिए निर्देश जारी किया है. वहीं उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराने का सुझाव दिया है. फिलहाल उन उपभेक्ताओं को भी सब्सिडी का लाभ मिल रहा है जिन्होंंने केवल एलपीजी नंबर ही बैंक खातों के साथ लिंक कराया है. ऐसे उपभोक्ताओं के खाते में 31 दिसंबर के बाद सब्सिडी की राशि नहीं जायेगी.

उपभोक्ता माय एलपीजी माय पोर्टल पर जाकर या यूआइडीए के पोर्टल पर जाकर ऑन लाइन आधार नंबर से एलपीजी नंबर को लिंक करा सकते हैं. गैस एजेंसी के पास जाकर फार्म भरकर ऑफ लाइन माध्यम से भी लिंक करा सकते हैं. सूर्यगढ़ा इण्डेन के संचालक अनिल कुमार वर्मा की मानें तो आने वाले कुछ वर्षों में आय के अनुसार उपभोक्ताओं को सरकार सब्सिडी देना बंद कर देगी. अभी सरकार ने खुद से सब्सिडी छोड़ने का सुझाव दिया है.

पिछले दिनों दस लाख से अधिक आय वालों को सब्सिडी छोड़ने की अपील की गयी थी. आधार से लिंक होने के बाद सरकार उपभोक्ताओं के सभी बैंक खातों का विवरण ले लेगी. इसके बाद पांच लाख तक की आय वालों को सब्सिडी देने या न देने पर विचार करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन