नक्सलियों ने चानन के मवि मननपुर में फेंका परचा

Published at :04 Dec 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने चानन के मवि मननपुर में फेंका परचा

नक्सलियों ने चानन के मवि मननपुर में फेंका परचा चानन. चानन थाना के मध्य विद्यालय मननपुर में गुरुवार की बीती रात दर्जनों पुराने छपे नक्सली परचे को फेंक दिया जिससे आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. सूचना पाकर नक्सल अभियान एएसपी रजनीश कुमार, बन्नू बगीचा कैंप के सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट सचिन […]

विज्ञापन

नक्सलियों ने चानन के मवि मननपुर में फेंका परचा चानन. चानन थाना के मध्य विद्यालय मननपुर में गुरुवार की बीती रात दर्जनों पुराने छपे नक्सली परचे को फेंक दिया जिससे आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. सूचना पाकर नक्सल अभियान एएसपी रजनीश कुमार, बन्नू बगीचा कैंप के सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट सचिन कुमार चानन थानाध्यक्ष केडी प्रसाद दल बल के साथ घटना स्थल पर मुआयना करने पहुंचे व फेंके गये परचे को जब्त किया. परचे में क्रांतिकारी अभिवादन के साथ पूर्वी रिजनल कमान भाकपा भारत की कम्यूनिष्ट पार्टी माओवादी के द्वारा 10 अक्तूबर व पांच अक्तूबर की तिथि का छपा कई लेटर था. इस संबंध में एएसपी अभियान ने कहा कि नक्सलियों द्वारा फेंके गये परचे शरारती तत्वों को कार्य है. पुलिस चप्पे -चप्पे पर नजर रखे हुई है. दो प्रभारी पर प्रपत्र क गठितलखीसराय. जिले के दो निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक पर स्थापना डीपीओ द्वारा प्रपत्र क गठित किया गया है. शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ एसबी राम ने बताया कि अपने कार्यालय पत्रांक 16/08 में निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार मध्य विद्यालय महिसोरा रामगढ़ व 601 में निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक उमा शंकर सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन टोला खुटहा डीह पर प्रपत्र क गठित हुआ है. जिस पर आरोप हैं कि भवन निर्माण की राशि लेकर गबन व मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं चलाने, सुचारू रूप से बच्चों को भोजन नहीं देने, पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने आदि प्रमुख हैं. बतातें चलें कि पूर्व जिलाधिकारी गोपाल मीना ने इन दोनों विद्यालयों का निरीक्षण में अनियमितता पायी थी. जिस पर उन्होंने दोनों प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था. जिसके आलोक में प्रपत्र क गठित किया गया. एक गिरफ्तार लखीसराय. गुरुवार की रात टाउन थाना पुलिस ने बड़ी दरगाह से चोरी के मामले का आरोपी कांड संख्या 49/15 के नामजद अभियुक्त मो गुज्जू उर्फ आशिक उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसकी जानकारी टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने दी. शराब के साथ एक गिरफ्तारलखीसराय. शुक्रवार को पीरीबाजार पुलिस घेघी गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में पीरीबाजार थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब के कारोबार करने की गुप्त सूचना पर घेघी मुशहरी से कारे लाल मांझी को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मोबाइल चोरी मामले में एक को जेललखीसराय. शुक्रवार को किऊल रेल जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया. इस संबंध में किऊल रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जमालपुर से पेंटी कार में कार्य कर रहे एक युवक पर उसके मैनेजर ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए थाना लाया था. जिसे जमालपुर पुलिस के द्वारा किऊल भेजा गया जहां कांड संख्या के आलोक में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन