मुंगेर की टीम ने कजरा को 144 रनों से रौंदा

मुंगेर की टीम ने कजरा को 144 रनों से रौंदाफोटो संख्या:13चित्र परिचय-विजेता टीममेदनीचौकी. स्थानीय पलस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में शुक्रवार को एटीएस मुंगेर की टीम ने केसीसी कजरा की टीम को 144 रनों के विशाल […]
मुंगेर की टीम ने कजरा को 144 रनों से रौंदाफोटो संख्या:13चित्र परिचय-विजेता टीममेदनीचौकी. स्थानीय पलस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में शुक्रवार को एटीएस मुंगेर की टीम ने केसीसी कजरा की टीम को 144 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में अपनी जगह बना ली. टाॅस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट के पतन पर 233 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफलता पायी. मुंगेर की ओर से रविश ने मात्र 51 गेंद की आतिशी पारी खेलकर 11 छक्के व छह चौके की मदद से शानदार शतक जड़कर 104 रनों का योगदान दिया. जबकि कुणाल ने मात्र 26 गेंद खेलकर 10 छक्के व चार चौका की मदद से 83 रन बनाये. कजरा टीम की ओर से संतोष व चंदन ने दो-दो खिलाड़ियों को पेवेलियन की राह दिखायी. जबकि नीरज ने एक विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजरा की टीम 12वें ओवर में ही मात्र 89 रनों पर सिमट गयी. कजरा की ओर से कमल ने सर्वाधिक 24 रन बनाये. मुंगेर टीम की ओर से रवीश ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाये. संतोष ने तीन और कुणाल ने एक खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. रवीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया. सुधांशु ने कामेंटेटर, अमित ने स्कोरर व नवीन व रोहित ने निर्णायक की भूमिका निभायी. शनिवार को बंशीपुर व लगमा टीम के बीच मुकाबला होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










