महिला योग शिविर का शुरुआत

Published at :27 Nov 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
महिला योग शिविर का शुरुआत

महिला योग शिविर का शुरुआत फोटो : 2(योगाभ्यास करती महिला)झाझा : प्रखंड क्षेत्र के महात्मा गांधी उच्चतर विद्यालय झाझा में शुक्रवार को नो दिवसीय महिला योग शिविर का शुभारंभ अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया़ हरिद्वार से आयी महिला योग गुरू ऋतु रानी ने सबसे पहले योग एवं ध्यान के बारे विस्तृत रूप से […]

विज्ञापन

महिला योग शिविर का शुरुआत फोटो : 2(योगाभ्यास करती महिला)झाझा : प्रखंड क्षेत्र के महात्मा गांधी उच्चतर विद्यालय झाझा में शुक्रवार को नो दिवसीय महिला योग शिविर का शुभारंभ अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया़ हरिद्वार से आयी महिला योग गुरू ऋतु रानी ने सबसे पहले योग एवं ध्यान के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दिया़ मौके पर उन्होंने बतायी कि योग व ध्यान के द्वारा संसार के समस्त कठिन से कठिन रोगों से छुटकारा मिल सकता है. जरूरत है सिर्फ उसे नियमित करने की़ इस दौरान शिविर में योग ध्यान, आसन, प्राणायाम, कपाल भांति समेत कई तरह के योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया़ मौके पर उपस्थित आयोजक विजय विरागी, प्रवीण कुमार सूर्य समेत कई लोगों ने बताया कि शिविर 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य को बढ़ावा के लिए किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कई उत्साही युवक एवं गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन