200 लाभुकों को मिली कन्या विवाह योजना की राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
सूर्यगढ़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में मंगलवार को बीडीओ राजीव मोहन सहाय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमरंजन पटेल थे. समारोह में 200 लाभुकों के बीच प्रत्येक 5000 रुपये की दर से कुल 10 लाख रुपये की […]
सूर्यगढ़ा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभा भवन में मंगलवार को बीडीओ राजीव मोहन सहाय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमरंजन पटेल थे.
समारोह में 200 लाभुकों के बीच प्रत्येक 5000 रुपये की दर से कुल 10 लाख रुपये की राशि चेक द्वारा बांटी गयी. लाभुकों में अधिकांश दलित, महादलित समुदाय के थे. मौके पर विधायक ने कहा कि 22 नवंबर 2007 को यह योजना शुरू की गयी. इस योजना अंतर्गत विवाहोपरांत लाभुक को 5000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. बीडीओ राजीव मोहन सहाय ने कहा कि इस योजना अंतर्गत जिले से 10 लाख रुपये उपलब्ध हुआ. इसे 200 लाभुकों के बांटा जा रहा है.
500 से अधिक लाभुकों का आवेदन स्वीकृत है. इसके लिए 27 लाख रुपये की मांग की गयी है. राशि उपलब्ध होने पर उसका वितरण लाभुकों के बीच किया जायेगा. मौके पर भाजपा सूर्यगढ़ा मंडल अध्यक्ष नीलांबर झा, जदयू के वरीय नेता कैलाशपति महतो, भाजपा नेता अकबर अली, जदयू नेता अशोक कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र सिंह एवं कौशलेंद्र शर्मा, जिला पार्षद कर्मी देवी, प्रखंड प्रमुख नीता देवी सहित लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










