मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई

Published at :21 Nov 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई

मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई फोटो :11(नवनियुक्त शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को बुके देकर बधाई देते सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी) जमुई . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित महागठबंधन सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट डाॅ अशोक चौधरी को शिक्षा और आइटी मंत्री तथा जमुई विधायक विजय […]

विज्ञापन

मंत्री बनाये जाने पर दी बधाई फोटो :11(नवनियुक्त शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को बुके देकर बधाई देते सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी) जमुई . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नवगठित महागठबंधन सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष युवा हृदय सम्राट डाॅ अशोक चौधरी को शिक्षा और आइटी मंत्री तथा जमुई विधायक विजय प्रकाश को श्रम संसाधन मंत्री बनाये जाने पर सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने हार्दिक बधाई दी है. विधायक श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के शिक्षा मंत्री बनने से जहां पूरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और राज्य के सभी जिलों में उच्च शिक्षा के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थान भी खुलेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में भी बिहार को एक नयी पहचान मिलेगी और जमुई जैसे पिछड़े जिले में भी उच्च और तकनीकी शिक्षण संस्थान खोला जा सकेगा. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बिहार के बाहर जाने वाले छात्र-छात्राओं का पलायन काफी हद तक रूकेगा और फिर से लोग बिहार के छात्रों का लोहा मानने लगेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की खोई हुई अस्मिता फिर से वापस लौट सकेगी.वहीं सूचना प्रौद्योगिकी के विकास में भी एक नया अध्याय जुड़ेगा. बिहार वासियों के उम्मीदों और आशाओं को भी एक नया मुकाम मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन