मनाया गया प्रोत्साहन दिवस

Published at :21 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
मनाया गया प्रोत्साहन दिवस

मनाया गया प्रोत्साहन दिवस बरहट . प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को निदेशक डाॅ मनोज कुमार सिन्हा के देखरेख में प्रोत्साहन दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते […]

विज्ञापन

मनाया गया प्रोत्साहन दिवस बरहट . प्रखंड क्षेत्र के मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को निदेशक डाॅ मनोज कुमार सिन्हा के देखरेख में प्रोत्साहन दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए निदेशक श्री सिन्हा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो यही मेरी कामना है. इसके पश्चात भाषण व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश रंजन, प्राचार्य श्रीकांत सिंह समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन