24 से 26 नवंबर के चेक का वितरण

24 से 26 नवंबर के चेक का वितरण जमुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2014 में आयोजित मैट्रिक परीक्षा में द्वितीय श्रेणी तथा इंटर की परीक्षा में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के उत्तीर्ण अल्पसंख्यक सूचीबद्ध छूटे हुए छात्र-छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 24 से 26 नवंबर तक प्रोत्साहन […]
24 से 26 नवंबर के चेक का वितरण जमुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से वर्ष 2014 में आयोजित मैट्रिक परीक्षा में द्वितीय श्रेणी तथा इंटर की परीक्षा में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के उत्तीर्ण अल्पसंख्यक सूचीबद्ध छूटे हुए छात्र-छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 24 से 26 नवंबर तक प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत शिक्षक के समुचित पहचान पर चेक प्रदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










