शौचालय विहीन जनप्रितिनिधि नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Published at :21 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय विहीन जनप्रितिनिधि नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

शौचालय विहीन जनप्रितिनिधि नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव फोटो 6(नुक्कड़ सभा)झाझा. यदि शौचालय आपके घर में नहीं है तो आप पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे़ इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है़ उक्त आशय की जानकारी एक नुक्कड़ सभा के द्वारा हथिया पंचायत के बलियो गांव में द हंगर प्रजेक्ट संस्थान के द्वारा शनिवार को दिया […]

विज्ञापन

शौचालय विहीन जनप्रितिनिधि नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव फोटो 6(नुक्कड़ सभा)झाझा. यदि शौचालय आपके घर में नहीं है तो आप पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे़ इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है़ उक्त आशय की जानकारी एक नुक्कड़ सभा के द्वारा हथिया पंचायत के बलियो गांव में द हंगर प्रजेक्ट संस्थान के द्वारा शनिवार को दिया गया़ संस्थान के उपेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पंचायत चुनाव में महिलाआें की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए नुक्कड़ सभा आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है. बताया की अगर महिलाएं जागरूक होकर चुनाव लड़ती है और जीतती है तो आंगनवाड़ी, विद्यालय, जनवितरण प्रणाली,सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ अधिक लोगो को मिल पायेगा़ क्योकि महिलाएं घर घर जाकर लोगो को जागरूक एवं उत्साहित करेंगी़ नुक्कड़ सभा के द्वारा स्त्रियों एवं बच्चों के स्वस्थ पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया गया़ बताया की 90 प्रतिशत महिला में खून की कमी, 70 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार है़ ऐसे में हमें स्वस्थ पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है़ मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन