21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई सदानंद सिंह को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने से हर्ष सोनो . मंत्री मंडल में कांग्रेस के चार मंत्री शामिल किये जाने व राजद नेता सह जमुई विधायक विजय प्रकाश को मंत्री बनाये जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी़ सदानंद सिंह को विधान […]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई सदानंद सिंह को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने से हर्ष सोनो . मंत्री मंडल में कांग्रेस के चार मंत्री शामिल किये जाने व राजद नेता सह जमुई विधायक विजय प्रकाश को मंत्री बनाये जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी़ सदानंद सिंह को विधान मंडल का नेता चुने जाने से भी कांग्रेसियों में बेहद हर्ष देखा गया़ कार्यकर्ताओं ने इसके लिए अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव गांधी को धन्यवाद दिया़ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रत्याशी शशि भूषण सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया़ श्री सिंह के अलावे जमुई लोक सभा युवा अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष नवल राय, मो नियाज अंसारी, जावेद अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित कांग्रेस के चारों मंत्री व विजय प्रकाश को बधाई दिया़ साथ ही सदानंद सिंह को भी विधान मंडल दल के नेता बनने पर उन्हें बधाई दिया़ कार्यकर्ताआें ने जमुई विधायक को मंत्री बनाने व मंत्री मंडल में चार कांग्रेसियों को शामिल करने पर नीतीश कुमार, लालू यादव व राजीव गांधी को धन्यवाद दिया़ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभात कुमार सिंह ने भी मोबाइल पर अपनी ओर से बधाई दिया़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें