ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, दो जख्मी

Published at :21 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, दो जख्मी

ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, दो जख्मी कजरा. सूर्यगढ़ा-कजरा सड़क पर माधोपुर गांव में विद्यालय के समीप शनिवार को एक ट्रैक्टर की विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से हुई भिड़ंत में ऑटो पर सवार दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा पीएचसी भेजा गया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, दो जख्मी कजरा. सूर्यगढ़ा-कजरा सड़क पर माधोपुर गांव में विद्यालय के समीप शनिवार को एक ट्रैक्टर की विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से हुई भिड़ंत में ऑटो पर सवार दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा पीएचसी भेजा गया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो सूर्यगढ़ा से सवारी लेकर कजरा आ रही थी. माधोपुर गांव के समीप कजरा से सूर्यगढ़ा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर से ऑटो की भिड़ंत हो गयी. घटना में ऑटो चालक डब्लू राम सहित ऑटो पर सवार एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाकर कजरा एसएचओ रंजीत कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस घटना स्थल आकर ट्रैक्टर चालक को वाहन के साथ कब्जे में ले लिया. इधर घायल खतरे से बाहर बताये जाते हैं. कदीमा की लता में बना त्रिमुखी नाग का आकारफोटो संख्या:01चित्र परिचय-विचित्र आकार की लता के साथ ग्रामीणप्रतिनिधि, कजराक्षेत्र के मदनपुर पंचायत के खैरा गांव में मौलेश्वर मंडल के घर रोपे गये कदीमा की लता में नाग की आकृति नजर आने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. लोगों को शनिवार को कदीमा की लता में नाग का आकार नजर आया वहीं लता से जुड़े पत्ते त्रिमुखी नाग के आकार का दिखा. शनिवार को जब मौलेश्वर मंडल का पुत्र घर की छत पर फैले कदीमा की लतर से कदीमा तोड़ने गया तो त्रिमुखी नाग के आकार में बने पत्ते को देखकर आश्चर्य चकित रह गया. वह इसकी जानकारी परिवार के लोगों के अलावे ग्रामीणों को दी. देखते ही देखते महेश्वर मंडल के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. महिलाओं ने वहां पूजा शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने इसे अपशगुन मानते हुए लता को काट दिया. इधर मुखिया प्रतिनिधि गोपाल पासवान ने बताया कि उक्त लता को धार्मिक विधि-विधान के साथ शालु कपड़े में लपेटकर गंगा में प्रवाहित किये जाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन