करंट लगने से पंसस के पति की मौत

Published at :20 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से पंसस के पति की मौत

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी : शुक्रवार की सुबह माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कवादपुर पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अखंड रामधुनी संकीर्तन यज्ञ में माइक स्टैंड पकड़ते ही करंट लगने से पंचायत समिति सदस्य वनीता कुमारी के पति 45 वर्षीय पंकज कुमार की मौत हो गयी. मुखिया प्रतिनिधि अरूण कुमार के अनुसार पंकज स्नान के पश्चात शिवालय […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी : शुक्रवार की सुबह माणिकपुर ओपी क्षेत्र के कवादपुर पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अखंड रामधुनी संकीर्तन यज्ञ में माइक स्टैंड पकड़ते ही करंट लगने से पंचायत समिति सदस्य वनीता कुमारी के पति 45 वर्षीय पंकज कुमार की मौत हो गयी.

मुखिया प्रतिनिधि अरूण कुमार के अनुसार पंकज स्नान के पश्चात शिवालय में भगवान शिव की पूजा कर गीले वस्त्र पहने रामधुनी करने गये. उन्होंने जैसे ही माइक स्टैंड पकड़ा कि उन्हें करंट का झटका लगा और वह अचेत हो गये. तत्काल उन्हें सूर्यगढ़ा मुख्यालय स्थित जगदंबा सेवा सदन लाया गया.

जहां डाॅ उपेन्द्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि दुबारा मृत शरीर को पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक डाॅ साकेत रंजन के द्वारा आक्सीजन व इंजेक्शन देकर जीवन लाने की कोशिश की गयी,

लेकिन वे नाकामयाब रहे. मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. उनकी मौत पर प्रखंड प्रमुख नीता देवी, उप प्रमुख सुजीत कुमार, पूर्व उप प्रमुख राकेश कुमार, राजेश कुमार, विजय यादव, जितेन्द्र सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन