सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल

सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल लक्ष्मीपुर . थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 333 पर गंगटा जंगल के कोहबरवा मोड़ से दो किलोमीटर अंदर एक अनियंत्रित सवारी वाहन ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक वाहन में जाकर ठोकर मार दिया.जिससे यात्री वाहन पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़गपुर की ओर […]
सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल लक्ष्मीपुर . थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 333 पर गंगटा जंगल के कोहबरवा मोड़ से दो किलोमीटर अंदर एक अनियंत्रित सवारी वाहन ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक वाहन में जाकर ठोकर मार दिया.जिससे यात्री वाहन पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़गपुर की ओर जा रही थी.इसकी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष देवानंद पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यक्ति टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा छाता निवासी सुधीर यादव उर्फ साहेब यादव तथा राजकुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय चौकिया लक्ष्मीपुर का शिक्षक बताया जाता है. घायल सुधीर यादव की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है. वहीं घटना के बाद दोनो चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










