22. डॉ सत्यवती देवी बनी नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद

22. डॉ सत्यवती देवी बनी नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : पदभार ग्रहण करती डॉ सत्यवती प्रतिनिधि : जमालपुर —————जमालपुर नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद के रूप में डा सत्यवती देवी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने उन्हें नगर परिषद के कार्यालय […]
22. डॉ सत्यवती देवी बनी नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : पदभार ग्रहण करती डॉ सत्यवती प्रतिनिधि : जमालपुर —————जमालपुर नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद के रूप में डा सत्यवती देवी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने उन्हें नगर परिषद के कार्यालय में पदभार दिलाया. पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ दौलत पासवान के असामयिक मौत के बाद पिछले रविवार से मुख्य पार्षद का पद रिक्त पड़ा था. प्रभारी मुख्य पार्षद डा सत्यवती देवी ने बताया कि आगामी 21 नवंबर शनिवार को नगर परिषद क सभागार में बोर्ड की विशेष बैठक बुलायी गई है, जिसमें पूर्व मुख्य पार्षद को श्रद्धांजलि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि नगर परिषद के क्षेत्राधिकार के तहत पूरे शहर का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता होगी. बिहार विधान सभा चुनाव एवं आचार संहिता तथा पूर्व मुख्य पार्षद की बीमारी के कारण नगर परिषद बोर्ड की बैठक पिछले दो महीने से नहीं हो पायी है, उसे संयुक्त रूप से बुलाया जायेगा. साथ ही पूरे शहर की साफ सफाई एवं लंबित योजनाओं को पूरा कराने के लिए वह लगातार प्रयत्नशील रहेगी. मौके पर नप कर्मी प्रेम शंकर मुख्य रूप से उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्य पार्षद का निधन पिछले रविवार को इलाहाबाद में उस समय हो गया था जब वे अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










