17. संग्रामपुर में मिला दुर्लभ पक्षी गरूड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात

17. संग्रामपुर में मिला दुर्लभ पक्षी गरूड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात फोटो संख्या : 20,21फोटो कैप्सन : गरुड़ पक्षी व पक्षी की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल प्रतिनिधि : संग्रामपुर —————–प्रखंड के बढ़ौनियां गांव से दक्षिण आम पेड़ की ढोढ़र में दुर्लभ पक्षी गरुड़ का बच्चा मिला. जिससे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ […]
17. संग्रामपुर में मिला दुर्लभ पक्षी गरूड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात फोटो संख्या : 20,21फोटो कैप्सन : गरुड़ पक्षी व पक्षी की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल प्रतिनिधि : संग्रामपुर —————–प्रखंड के बढ़ौनियां गांव से दक्षिण आम पेड़ की ढोढ़र में दुर्लभ पक्षी गरुड़ का बच्चा मिला. जिससे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो पुलिस के साथ वन विभाग उक्त स्थान पर पहुंचा. जहां दुर्लभ पक्षी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये. आम के पेड़ के ढोढ़र से विलुप्त होती दुर्लभ पक्षी गरुड़ मिला. जिसे देखने के लिए लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. बुधवार को संग्रामपुर थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी खड़गपुर ने पेड़ के पास से भीड़ हटाने के लिए वहां घेराबंदी कर चौकीदार एवं पुलिस बल को तैनात कर दिया है. गुरुवार को आरक्षी उपाधीक्षक टीएन विश्वास, बीडीओ प्रीतम आनंद, अंचलाधिकारी राजा राम केशरी ने भी जाकर स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गरुड़ के बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था की गयी है. इसे आठ-दस दिनों बाद वन विभाग के अधिकारी ले जायेंगे. यहां से ले जाने के पूर्व इसे दर्शकों को देखने का मौका दिया जायेगा. पुलिस सुरक्षा के कारण कई दर्शक निराश लौट रहे थे. 2 घंटे चल कर 81 वर्षीय स्वामी सुधीर शास्त्री गरुड़ के बच्चे को देखने पहुंचे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारण वे दर्शन नहीं कर पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










