समाजसेवी की पहल पर स्कूल जायेगा सन्नी

समाजसेवी की पहल पर स्कूल जायेगा सन्नी फोटो -10(पीडि़त पिता व पुत्र )जमुई : समाजसेवी आईपी गुप्ता ने मुंगेर जिले के सफियाबाद निवासी अभिमन्यू पासवान और उसके दस वर्षीय पुत्र सन्नी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. श्री गुप्ता ने दोनों आंखों से अंधे अभिमन्यू को एक दुकान खुलवाकर देने और उनके बेटे सन्नी को […]
समाजसेवी की पहल पर स्कूल जायेगा सन्नी फोटो -10(पीडि़त पिता व पुत्र )जमुई : समाजसेवी आईपी गुप्ता ने मुंगेर जिले के सफियाबाद निवासी अभिमन्यू पासवान और उसके दस वर्षीय पुत्र सन्नी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. श्री गुप्ता ने दोनों आंखों से अंधे अभिमन्यू को एक दुकान खुलवाकर देने और उनके बेटे सन्नी को स्कूल भेजने की बात कहा. उन्होनें बताया कि अभिमन्यू की आंख की नस सूख चुकी हैं और उसका इलाज अब संभव नहीं है. इसलिए उसके भरण-पोषण के लिए एक दुकान खुलवाया जायेगा.ताकि उसके घर का खर्च चल सके और उसका बेटे सन्नी को स्कूल भेजा जायेगा ताकि वह अपनी पढाई-लिखाई पूरी कर सके. बताते चलें कि अभिमन्यू पासवान को अपने दस वर्षीय पुत्र सन्नी के साथ भिक्षाटन करते देख सामजसेवी श्री गुप्ता ने उसके बाबत जानकारी लेने के पश्चात यह निर्णय लिया है.समाजसेवी श्री गुप्ता ने समाज के सामर्थ्यवान लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना कुछ समय समाज को सवांरने में अवश्य लगाने का प्रयास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










