निधन पर शोक सभा का आयोजन

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
निधन पर शोक सभा का आयोजन

निधन पर शोक सभा का आयोजन जमुई. विश्व हिंदु परिषद के संस्थापक नेता अशोक सिंघल के आकस्मिक निधन पर फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के […]

विज्ञापन

निधन पर शोक सभा का आयोजन जमुई. विश्व हिंदु परिषद के संस्थापक नेता अशोक सिंघल के आकस्मिक निधन पर फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया. सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सिंघल एक सन्यासी योद्धा और राष्ट्रवादी विचार के पुरोधा थे. वे राम मंदिर आंदोलन के जनक थे,जिसके कारण उन्हें हिंदु हृदय सम्राट की उपाधि मिली थी. उनके निधन से राष्ट्रवादी विचारधारा को काफी आघात लगा है. इस अवसर पर बिंदेश्वरी साव, सुनील केशरी, दिनेश राम, प्रमोद सिंह, उत्तम सिंह, प्रशांत कुमार, अभिषेक दूबे,राजकिशोर सिंह, शंकर साव, सुबोध सिंह, भास्कर सिंह, विवेक कुमार, कन्हैया सिंह, नागेश्वर रजक, शंभुराम चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन