वश्वि शौचालय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

विश्व शौचालय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन फोटो -1(कार्यशाला में मौजूद डीएम डाॅ कौशल किशोर व अन्य. प्रतिनिधि, जमुई जिला जल व स्वच्छता समिति की ओर से विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के सुग्गी गांव में जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर […]
विश्व शौचालय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन फोटो -1(कार्यशाला में मौजूद डीएम डाॅ कौशल किशोर व अन्य. प्रतिनिधि, जमुई जिला जल व स्वच्छता समिति की ओर से विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के सुग्गी गांव में जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री किशोर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 नवंबर 2015 को विश्व शौचालय दिवस के रूप में नामित किया है, लेकिन आज भी दुनिया के 2.4 अरब लोग बुनियादी शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं और लगभग एक अरब लोग खुले में शौच करते हैं. जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों में बीमार होने की दर बढ़ती चली जा रही है. खुले में शौच करने के कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में हैजा, चेचक, पीलिया जैसी बीमारियां बढ़ रही है. डीएम श्री किशोर ने कहा कि हम सबों को अपने आसपास के लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए और शुद्ध तथा स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करना चाहिए. शौचालय निर्माण के लिए राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त सहयोग से 12 हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है. जमुई प्रखंड के थेगुआ पंचायत के सुग्गी गांव को 26 जनवरी से पूर्व खुले में शौच से मुक्त बनाया जायेगा और प्रत्येक घर में शौचालय की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में निजी स्तर पर भी शौचालय बनाने तथा शौचालय निर्माण में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा,डीआरडीए के प्रभारी निदेशक रामनिरंजन चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवशंकर दयाल, जिला समन्वयक सुधीर कुमार, चंद्रधर कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










