प्रशासन ने नहीं करायी छठ घाट की सफाई

सोनो : लोगो की आस्था से जुड़े छठ पर्व पर घाटो व सड़को की सफाई एवं मरम्मती को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये के बाद ग्रामीणों ने मिल कर सफाई का काम दुरुस्त किया. बताते चलें कि नवनिर्वाचित विधायक सावित्री देवी ने रविवार को घाट का निरीक्षण करने के उपरांत स्थानीय पदाधिकारी को सक्रिय हो […]
सोनो : लोगो की आस्था से जुड़े छठ पर्व पर घाटो व सड़को की सफाई एवं मरम्मती को लेकर प्रशासन के उदासीन रवैये के बाद ग्रामीणों ने मिल कर सफाई का काम दुरुस्त किया. बताते चलें कि नवनिर्वाचित विधायक सावित्री देवी ने रविवार को घाट का निरीक्षण करने के उपरांत स्थानीय पदाधिकारी को सक्रिय हो कर घाटों को दुरुस्त करवाने को कही थी.
सोमवार सुबह तक सफाई को लेकर प्रशासनिक पहल नहीं होता देख ग्रामीणों ने समूह बनाकर सफाई व मरम्मति कार्य किया. पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय की उपस्थिति में सफाई कार्य कर रहे बमबम पांडेय, अजय पांडेय, मुकेश राय, बमभोला राय,अमित पांडेय, ब्रजेश पांडेय, गोरेलाल राय, अजीत पंडित, मिठ्ठू पांडेय, सोनेलाल पांडेय, धीरज राय सहित दर्जनों युवक ने बतायाकि प्रत्येक वर्ष श्रमदान कर घाट जाने वाले रास्ते की मरम्मती ग्रामीणों द्वारा की जा रही है़
डाकघर रास्ते से होते हुए बीबीमाय मंदिर वाले रास्ते से होकर घनश्याम मंदिर तक जाने वाले रास्ते की बदतर स्थिति व बड़े बड़े गढ्ढों को देखते हुए स्थानीय युवकों द्वारा रास्ता में मिट्टी व बालू की भराई किया गया. जबकि भूमिहार टोला के युवकों द्वारा इस सड़क की सफाई की गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










