दिनभर टीवी से चिपके रहे लोग

दिनभर टीवी से चिपके रहे लोग फोटो : 7(राजग प्रत्याशी के घर टीवी से चिपके लोग) झाझा . 8 फरवरी को विधानसभा 2015 की चुनाव परिणाम को जानने के लिए अपना-अपना कामकाज छोड़ कर उत्साही मतदाता टीवी से चिपके रहे. बाजार की दुकानों कम खुली तथा सड़कों पर आवागमन नहीं के बराबर देखे गये. शहर […]
दिनभर टीवी से चिपके रहे लोग फोटो : 7(राजग प्रत्याशी के घर टीवी से चिपके लोग) झाझा . 8 फरवरी को विधानसभा 2015 की चुनाव परिणाम को जानने के लिए अपना-अपना कामकाज छोड़ कर उत्साही मतदाता टीवी से चिपके रहे. बाजार की दुकानों कम खुली तथा सड़कों पर आवागमन नहीं के बराबर देखे गये. शहर में अवस्थित टीवी की दुकानों पर खासा भीड़ लगी रही. भाजपा उम्मीदवार डाॅ रविंद्र यादव के आवास पर भी ढेर शाम तक टीवी पर उत्साही लोग चिपके रहे. शुरू के रूझानों से राजग कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. लेकिन ज्यों-ज्यों महागठबंधन के पक्ष में रूझान बढ़ता गया राजग कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखी जाने लगी. लेकिन झाझा राजग कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखी जाने लगी. लेकिन झाझा राजग कार्यकर्ताओं में खुशी इस बात को लेकर थी कि झाझा विधानसभा राजग उम्मीदवार लगातार विजय की ओर बढ़ रहे थे. देवकी यादव,विभूति यादव,केदार यादव,शिवशंकर यादव समेत कई राजग समर्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार में परिवर्तन की लहर तो नहीं चल पायी. लेकिन झाझा में परिवर्तन हो गया. 15 वर्षों से एक ही व्यक्ति का लगातार सत्ता में बने रहने की वजह से झाझा का विकास रूक गया था. अब झाझा का विकास नये शिरे से होगा. राजग उम्मीदवार की जीत पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी एवं उत्साह था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










