चकाई विस से राजद प्रत्याशी सावत्रिी देवी की हुई जीत

चकाई विस से राजद प्रत्याशी सावित्री देवी की हुई जीत निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को 12113 मतों से की पराजितलोजपा प्रत्याशी विजय सिंह रहे तीसरे स्थान परफोटो 8(जीत के बाद लोगो का अभिवादन करती सावित्री देवी) सोनो. चकाई विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी राजद की सावित्री देवी ने जीत दर्ज की है़ उन्होंने पूर्व […]
चकाई विस से राजद प्रत्याशी सावित्री देवी की हुई जीत निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को 12113 मतों से की पराजितलोजपा प्रत्याशी विजय सिंह रहे तीसरे स्थान परफोटो 8(जीत के बाद लोगो का अभिवादन करती सावित्री देवी) सोनो. चकाई विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी राजद की सावित्री देवी ने जीत दर्ज की है़ उन्होंने पूर्व विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह को 12113 मतों से पराजित किया़ सावित्री देवी को जहां 47064 मत प्राप्त हुए वहीं सुमित सिंह को 34951 वोट प्राप्त हुआ़ एनडीए प्रत्याशी लोजपा के विजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे़ जीत के बाद सावित्री देवी ने लोगों को धन्यवाद दिया़ उन्होंने कहा की क्षेत्र का विकास मेरी प्रमुखता होगी़ अपने पति स्व़ फाल्गुनी जी के विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करना है़ उन्होंने कहा कि बरनार जलाशय योजना के निर्माण को शुरू करना उनकी प्राथमिकता होगी़ सावित्री देवी के पुत्र विजय शंकर यादव ने जीत पर प्रसन्नता जहिर करते हुए कहा कि यह जीत यहां की जनता की जीत है़ बताते चलें कि सावित्री देवी क्षेत्र से कई बार विधायक रहे भाजपा के वरीय नेता स्व फाल्गुनी प्रसाद यादव की पत्नी है़ पति के निधन के बाद भाजपा से टिकट नही मिलने पर इन्होंने राजद का दामन थाम जनता के बीच आयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










