कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

Updated at :07 Nov 2015 8:04 PM
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्या

कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्यासोनो प्रखंड के बुझायत गांव की घटनाभूत प्रेत सौंपने का आरोप लगा कर किया झगड़ामृतक की पत्नी ने पांच लोगों ने नामजद कर दर्ज करायी प्राथमिकीफोटो 10(मृतक लौंगी के गमगीन परिजन व पड़ोसी)प्रतिनिधि, सोनोभूत प्रेत व डायन बता कर शुक्रवार रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बुझायत […]

विज्ञापन

कुल्हाड़ी से प्रहार कर अधेड़ की हत्यासोनो प्रखंड के बुझायत गांव की घटनाभूत प्रेत सौंपने का आरोप लगा कर किया झगड़ामृतक की पत्नी ने पांच लोगों ने नामजद कर दर्ज करायी प्राथमिकीफोटो 10(मृतक लौंगी के गमगीन परिजन व पड़ोसी)प्रतिनिधि, सोनोभूत प्रेत व डायन बता कर शुक्रवार रात चरकापत्थर थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत बुझायत गांव के महादलित टोला में 47 वर्षीय लौंगी मांझी पिता स्व पाड़ो मांझी की हत्या कर दी गयी. आरोप था कि पांच दिन पूर्व एक महिला की मौत लौंगी द्वारा भूत प्रेत सौंपने के कारण हो गयी़ घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर एएसआइ बाल्मिकी प्रसाद के साथ बुझायत गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया़ मृतक की पत्नी के बयान पर उसके पड़ोसी रामेश्वर मांझी सहित पांच लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी गयी है़ तीन-चार लोग आये व करने लगे मारपीटघटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि लौंगी मांझी के पड़ोसी रामेश्वर मांझी अपने पुत्र व अन्य एक दो पड़ोसी के साथ बीती रात्रि लौंगी मांझी के साथ झड़प करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा़ वे लोग लौंगी व उसके परिवार पर आरोप लगा रहे थे कि पांच दिन पूर्व रामेश्वर की पुतोहु की मौत उसके द्वारा भुत प्रेत सौंपवाने के कारण हुई. जबकि उसकी पुतोहु काफी समय से बीमार थी. इसी मुद्दे पर लौंगी के साथ झगड़ा करते हुए आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी, रॉड व लाठी से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया़ आधी रात बाद परिजनों ने उसे बेहद गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया़ परंतु अस्पताल में तत्क्षण उसका इलाज नहीं हो सका़ अंतत: देर रात लौंगी की मृत्यु हो गयी़ मृतक की पत्नी ने रामेश्वर मांझी व उसके दो बेटे सहित पांच लोगों को नामजद की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन