स्कूलों में बांटी गयी राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2015 12:38 AM

विज्ञापन

लखीसराय. शुक्रवार को हंगामे के बीच शहर के विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण समारोह पूर्वक किया गया. कहीं पोशाक राशि और छात्रवृत्ति राशि पूर्ण रूप से नहीं मिलने के कारण इसका वितरण नहीं किया जा सका. इस कारण विद्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. प्राथमिक विद्यालय कार्यानंद नगर में प्राचार्य […]

विज्ञापन

लखीसराय. शुक्रवार को हंगामे के बीच शहर के विभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण समारोह पूर्वक किया गया. कहीं पोशाक राशि और छात्रवृत्ति राशि पूर्ण रूप से नहीं मिलने के कारण इसका वितरण नहीं किया जा सका. इस कारण विद्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

प्राथमिक विद्यालय कार्यानंद नगर में प्राचार्य रंजू कुमारी एवं शिक्षिका सुनिता प्रियदर्शी की देख रेख में वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार चक्रवर्ती उर्फ सोनी के द्वारा कक्षा 1 से 3 तक के 57 बच्चों के बीच छात्रवृत्ति की राशि तथा कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया.

वहीं प्राथमिक विद्यालय धर्मरायचक में प्रखंड शिक्षा कार्यालय से किसी व्यक्ति के नहीं आने की बात कह प्रोत्साहन राशि का वितरण करने से इनकार कर दिया गया. इसके अलावा श्री रामेश्वर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन राशि का वितरण समारोह पूर्वक किया गया. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक नवल किशोर सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे. मौके पर नवम वर्ग की छात्र- छात्रओं के बीच मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत 2500 रुपये एवं पोशाक राशि के रूप में 1 हजार रुपये दिया गया. वहीं दशम वर्ग के छात्रओं को पोशाक राशि के रूप में एक हजार रुपये दिये गये. इस दौरान कुल 434 छात्र छात्रओं के बीच राशि का वितरण किया गया.

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य महावीर सिंह, अवधेश मिश्र, विद्यालय के सेवानिवृत्त लिपिक नंद किशोर सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा. पुरानी बाजार उच्च विद्यालय में के प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनोरमा कुमारी की अध्यक्षता में पोशाक, छात्रवृत्ति , साइकिल योजना मद की राशि का वितरण किया गया मौके पर छेदी प्रसाद गुप्ता, सहदेव प्रसाद, जय शंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन