अभियुक्त देते हैं जान मारने की धमकी, एसपी से गुहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2015 7:05 PM

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के मेेदनीचौकी थाना क्षेत्र निवासी मो अब्दुल सकून के पुत्र मो रहमत अली ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी दो पुत्री की गलत नीयत से अपहरण किये जाने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत क ी है. आवेदन में रहमत ने कहा कि उक्त घटना के नामजद अभियुक्त मो शमशेर […]

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के मेेदनीचौकी थाना क्षेत्र निवासी मो अब्दुल सकून के पुत्र मो रहमत अली ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी दो पुत्री की गलत नीयत से अपहरण किये जाने के मामले में पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत क ी है. आवेदन में रहमत ने कहा कि उक्त घटना के नामजद अभियुक्त मो शमशेर एवं मो मुबारक गांव से गायब हैं. लेकिन अन्य नामजद अभियुक्त के पिता स्व चेथरू मियां के पुत्र मो युनूस का स्थानीय थाना आना जाना है. इसके अलावा अन्य अभियुक्त एक रात मेरे घर आये और मेरी पत्नी को गाली देते हुए केस उठा लेने की धमकी दी. अन्यथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जब माणिकपुर ओपी थाना में शिकायत की, तो वहां भी अभियुक्तों के पक्ष में ही केस उठा लेने का समर्थन किया और थाना से डांट कर भगा दिया. इस संबंध में माणिकपुर ओपी थानाध्यक्ष ने केस सूर्यगढ़ा को हैंड ओवर कर दिया. इसके बाद सूर्यगढ़ा थाना ने अपने कांड संख्या 131/15 के तहत मामला दर्ज कर छान बीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन