भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2015 8:06 PM
हलसी. प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक धीरा पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा उम्मीदवार के लिए पक्ष में कार्य करने का निर्णय लिया गया. मौके पर भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, रामवरण सिंह, रविशंकर सिंह, भरत महतो, नंदन पंडित, कौशल यादव, विनोद सिंह के […]
हलसी. प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक धीरा पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा उम्मीदवार के लिए पक्ष में कार्य करने का निर्णय लिया गया. मौके पर भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, रामवरण सिंह, रविशंकर सिंह, भरत महतो, नंदन पंडित, कौशल यादव, विनोद सिंह के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. चंद्रवंशी महासभा का सम्मेलन आज, तैयारी पूरी लखीसराय. जिले के रामगढ़ प्रखंड के नोनगढ़ गांव के सामुदायिक भवन में शनिवार को जिलास्तरीय विराट चंद्रवंशी राजनैतिक अधिकार महासम्मेलन का आयोजन गया है. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर अखिल भारतीय भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क नगर परिषद लखीसराय क्षेत्र के वार्ड संख्या 22,32, 17, इंगलिश मुहल्ला, पचना रोड,किऊल सहित आदि जगहों पर किया गया. इस दरम्यान श्री चंद्रवंशी ने लोगों से हजारों हजार की संख्या में जुट कर आने व सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश मंत्री कृष्णा चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.मौके पर महासभा के जिला सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप चंद्रवंशी, जिला महामंत्री रंजीत राम, युवा मोरचा के जिला सचिव नारायण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










