विस कार्यकर्ता सम्मेलन . सूबे के पथ निर्माण मंत्री ने ललन सिंह बोले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2015 1:25 AM
लखीसराय: अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का पद छोड़ कर बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने को तैयार हों तो हम आगामी विधानसभा चुनाव में उनके साथ भी दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. उक्त बातें सूबे के पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही. मंत्री […]
मंत्री श्री ललन शहर के नगर भवन में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है. अगर हैं भी तो आधा दर्जन नेता सीएम बनने के लिए आपस में ही लड़ने के मूड में हैं. जबकि जदयू महागंठबंधन में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार हैं.
सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी को छपास की भयंकर बीमारी है. समाचार पत्रों की कटिंग से प्रेसवार्ता करते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कभी मन गिराने की जरूरत नहीं है.
लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता के सजग नहीं रहने से परिणाम विपरीत रहा. नीतीश कुमार ने चुनाव के बाद इस चूक को महसूस किया और आनेवाले समय में ऐसी चूक नहीं होने की प्रतिबद्धता दोहरायी. मंत्री ने लखीसराय व सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में महागंठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहने व कमर कस लेने को क हा. सम्मेलन की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष नीलम देवी व मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष रासपति पांडेय ने की. मौके पर राज्यसभा सदस्य गुलाम रसूल बालियावी, प्रदेश संगठन मंत्री सह लखीसराय प्रभारी असगर शमीम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










