पांच दिन बाद भी नहीं मिला विवाहिता का लाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2015 7:05 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. थाना क्षेत्र के जजबारा गांव में विगत 20 जून की रात विवाहिता मीनू देवी की हत्या कर लाश को गायब कर दिये जाने को लेकर 21 जून को विवाहिता के चचेरे भाई जमुई जिला के मैनाचातर निवासी शैलेंद्र कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के 5 दिन […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. थाना क्षेत्र के जजबारा गांव में विगत 20 जून की रात विवाहिता मीनू देवी की हत्या कर लाश को गायब कर दिये जाने को लेकर 21 जून को विवाहिता के चचेरे भाई जमुई जिला के मैनाचातर निवासी शैलेंद्र कुमार द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के 5 दिन बाद भी पुलिस द्वारा न तो विवाहिता की लाश की खोजबीन की गयी और न ही नामजद अभियुक्त पर किसी प्रकार का कार्रवाई की गयी. इसे लेकर मृतका के परिजनों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है. ज्ञात हो कि 20 जून की रात जजबारा निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र सुमन सिंह ने अपने पिता, चाचा, भाई, माता, चाची आदि के सहयोग से अपनी पत्नी मीनू देवी (25 वर्षीय) की हत्या कर लाश को गायब कर दिया था. इधर सूत्रों के अनुसार, सुमन सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग है, जिसका मीनू देवी द्वारा बार-बार विरोध किया जाता रहा. इसी वजह से मीनू की हत्या कर दी गयी. मृतक ा के भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मीनू देवी को ससुराल वालों द्वारा बार-बार प्रताडि़त कर मायके वालों से दहेज के रूप में बाइक तथा अन्य सामान की मांग की जा रही थी. वहीं मायके वालों द्वारा उसकी मांग को पूरा नहीं किया गया, जिससे मीनू की हत्या कर दी गयी. लगातार 13वें दिन लिंक फेल, ग्राहकों को बढ़ी परेशानी सूर्यगढ़ा. प्रखंड के यूको बैंक की सलेमपुर शाखा में पिछले 13 दिनों से लिंक फेल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बैंक से जुड़े व्यापारियों एवं अन्य ग्राहकों का जरूरी कारोबार प्रभावित हो रहा है. इधर शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों की समस्या का निष्पादन मुख्य ब्रांच सूर्यगढ़ा यूको बैंक शाखा द्वारा करवाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन