प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्तों को भेजा गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2015 10:05 PM
लखीसराय. 14 जून को हुए प्रॉपर्टी डीलर गणेश साव हत्याकांड में विगत 18 जून को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनके पुत्र गौतम को पुलिस लखीसराय ले आयी तथा पूछताछ के बाद दोनों को मंडल कारा भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों […]
लखीसराय. 14 जून को हुए प्रॉपर्टी डीलर गणेश साव हत्याकांड में विगत 18 जून को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनके पुत्र गौतम को पुलिस लखीसराय ले आयी तथा पूछताछ के बाद दोनों को मंडल कारा भेज दिया गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. हालांकि पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों से मिली जानकारी का उन्होंने खुलासा करने से इंकार कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अभियुक्तों पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. जिस आधार पर पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई को अंजाम देने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










