एक महीने बाद भी लापता संजू बेसुराग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2015 7:04 PM

विज्ञापन

-महज खानापूर्ति में जुटी है पुलिस-20 मई को ट्यूशन जाने के बाद से ही गायब है कवैया थाना क्षेत्र की किऊल बस्ती निवासी राजेश कुमार की भांजी संजू-21 मई को कवैया थाना में दिया गया था आवेदन-परिजन अनहोनी की आशंका से हैं सशंकित -पुलिस कार्यालय का चक्कर लगा परेशान हो चुके परिजन फोटो संख्या 10चित्र […]

विज्ञापन

-महज खानापूर्ति में जुटी है पुलिस-20 मई को ट्यूशन जाने के बाद से ही गायब है कवैया थाना क्षेत्र की किऊल बस्ती निवासी राजेश कुमार की भांजी संजू-21 मई को कवैया थाना में दिया गया था आवेदन-परिजन अनहोनी की आशंका से हैं सशंकित -पुलिस कार्यालय का चक्कर लगा परेशान हो चुके परिजन फोटो संख्या 10चित्र परिचय- संजू कुमारी लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 किऊल बस्ती निवासी राजेश कुमार की दस वर्षीय भांजी संजू कुमारी विगत 20 मई से लापता है. इस संबंध में कवैया थाना में आवेदन दिये जाने के बावजूद पुलिस आज तक उसका पता नहीं लगा सकी है. परिजन आज भी पुलिस वालों की ओर आस भरी नजरों से देख रहे हैं कि कहीं पुलिस उनकी बच्ची की मिलने की जानकारी दे. लगभग एक महीना बीतने के बाद परिजन बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं. संजू के मामा राजेश कुमार ने बताया कि संजू के गायब होने के बाद उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. उन्होंने कवैया थाना में 21 मई को आवेदन देकर अपनी भांजी के लापता होने की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस उनके घर पर आयी तथा पूछताछ की. आज लगभग एक महीना बीतने को है लेकिन पुलिस उनकी भांजी का पता नहीं लगा सकी है. उन्होंने बताया कि वे इस संबंध में दो तीन बार एसपी, एसडीपीओ से भी मिलकर अपनी भांजी की तलाश करने की गुहार लगा चुके हैं. फिर भी पुलिस का नजरिया इस दिशा में विशेष कारगर नजर नहीं आ रहा है. इस संबंध एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है. जल्द ही लापता बच्ची का पता लगा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन