नप कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी रही जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2015 6:04 PM

विज्ञापन

लखीसराय : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी को हटाये जाने की मांग को लेकर विगत 22 मई से कलमबंद हड़ताल पर चल रहे नप कर्मियों ने 22वें दिन भी नप कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबन प्रसाद सिंह ने कहा कि ईओ द्वारा दैनिक सफाई कर्मी को पैसे […]

विज्ञापन

लखीसराय : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी को हटाये जाने की मांग को लेकर विगत 22 मई से कलमबंद हड़ताल पर चल रहे नप कर्मियों ने 22वें दिन भी नप कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बबन प्रसाद सिंह ने कहा कि ईओ द्वारा दैनिक सफाई कर्मी को पैसे का प्रलोभन देकर मात्र 6 से 7 मजदूर से सफाई करायी जा रहा है.

लेकिन दर्जनों की संख्या मजदूरों से कार्य कराने का दावा कर रही हैं, जो सरासर गलत है. वे कुछ वार्ड पार्षदों से जातीय आधार पर गोलबंदी कर हड़ताल प्रभावित करना चाहती हैं, जिसमें वह सफल नहीं हुई. उनकी तानाशाही, धमकी देने से तंग आ कर सभी कर्मी हड़ताल करने को विवश हैं. उन्होंने दो कर्मी को निलंबित करने को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि उन्होंने जातीय विद्वेष के तहत यह आदेश निकाला है.

किसी भी उच्चाधिकारी को जातिगत व्यवहार करना उचित नहीं है. जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश के तहत निर्वाचन कार्य एवं सफाई कराने में संघ को बाधा पहुंचाने की कोई मंशा नहीं है. वे लोग एक सूत्री मांग, पूनम कुमारी के तबादले पर कायम है. जब तक उनका स्थानांतरण नहीं होता तब तक वे लोग अपना कलमबंद हड़ताल जारी रखेंगे. मौके पर सत्येंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों नप कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन